Header Image

पीएम मोदी की अपील का असर, साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज साहब

पीएम मोदी की अपील का असर, साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज साहब

Last Updated May - 13 - 2026, 12:32 PM | Source : Fela News

Bihar News: प्रधान जिला जज अपने अंगरक्षकों के साथ साइकिल से कोर्ट पहुंचे. पीएम मोदी की अपील के बाद निकली यह अनोखी साइकिल यात्रा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
पीएम मोदी की अपील का असर
पीएम मोदी की अपील का असर

पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. बिहार के औरंगाबाद में प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार बुधवार को साइकिल से कोर्ट पहुंचे. उनका यह कदम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

दो किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट

प्रधान जिला जज अपने दानी बिगहा स्थित सरकारी आवास से साइकिल पर निकले और पुरानी जीटी रोड होते हुए करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर व्यवहार न्यायालय पहुंचे. खास बात यह रही कि उनके साथ मौजूद सभी अंगरक्षक भी साइकिल से ही कोर्ट पहुंचे. इस दौरान लोगों की नजरें जज साहब के काफिले पर टिक गईं.

लोगों को दिया बड़ा संदेश

बताया जा रहा है कि जिला जज ने यह कदम प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील के समर्थन में उठाया, जिसमें नागरिकों से पेट्रोल-डीजल बचाने और ऊर्जा संरक्षण को अपनाने की बात कही गई थी. जज ने अपने इस कदम से यह संदेश देने की कोशिश की कि ईंधन बचाना सिर्फ आम जनता की नहीं, बल्कि हर जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रधान जिला जज और उनके अंगरक्षकों की साइकिल यात्रा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे “सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण” बता रहे हैं.

मध्य प्रदेश से भी आई थी ऐसी तस्वीर

इससे पहले मध्य प्रदेश में भी ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जब द्वारकाधीश बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे थे. जबलपुर की व्यस्त सड़कों पर उन्होंने करीब तीन किलोमीटर तक साइकिल चलाई थी. अब बिहार से सामने आई यह तस्वीर भी देशभर में चर्चा का विषय बन गई है.

यह भी पढ़े 

Share :

Trending this week

कुक केशव नेगी गिरफ्तार!

Jun - 08 - 2026

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगो... Read More

INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक

Jun - 08 - 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी राजनीति में ... Read More

खान सर विवाद में नया मोड़

Jun - 08 - 2026

पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन ... Read More