Fela News Lifestyle Header Banner

भोपाल से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देंगे

भोपाल से PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- पाकिस्तान की गोली का जवाब गोले से देंगे

Last Updated May - 31 - 2025, 02:44 PM | Source : Fela News

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साफ कर दिया है – आतंकियों के जरिए लड़ाई नहीं चलेगी। अगर जरूरत पड़ी तो घर में घुसकर मारेंगे, और जो आतंकियों की मदद करेगा, उस
भोपाल से PM मोदी का बड़ा संदेश
भोपाल से PM मोदी का बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में लोकमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में देश की बेटियों और महिलाओं के लिए किए गए विकास कार्यों का ज़िक्र किया। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया, जो पहलगाम हमले के जवाब में चलाया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने भारतीय नारी शक्ति को चुनौती दी थी, लेकिन यह चुनौती अब उनके लिए विनाश बन गई। ऑपरेशन सिंदूर भारत का अब तक का सबसे बड़ा और सफल आतंकवाद विरोधी अभियान बना, जिसमें हमारी सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

पीएम मोदी ने साफ कहा कि अब आतंकियों के जरिए लड़ाई नहीं चलेगी। जरूरत पड़ी तो घर में घुसकर मारा जाएगा और जो भी आतंकियों की मदद करेगा, उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक कह रहा है – "अगर गोली चलाओगे तो जवाब गोले से मिलेगा।"

इसके साथ ही पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया, जैसे बैंक खाते, सशक्तिकरण की योजनाएं और ड्रोन दीदी अभियान। उन्होंने कहा कि सिंदूर अब भारत के शौर्य (वीरता) का प्रतीक बन चुका है। आतंकियों ने पहलगाम में सिर्फ हमला नहीं किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और समाज को तोड़ने की भी कोशिश की थी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More