Last Updated Aug - 20 - 2025, 03:41 PM | Source : Fela News
बिहार के नवादा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के काफिले में अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी से टकरा गया। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हुआ।
बिहार के नवादा जिले में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ी से टकरा गया।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान राहुल गांधी ने मौके पर रुककर घायल पुलिसकर्मी का हालचाल भी लिया और उसके स्वास्थ्य के बार में जानकारी ली।
घटना में पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।