Fela News Lifestyle Header Banner

संसद में सियासी हलचल तेज! कौनसी पार्टी खोएगी 7 सांसद, किसकी ताकत बढ़ेगी?

संसद में सियासी हलचल तेज! कौनसी पार्टी खोएगी 7 सांसद, किसकी ताकत बढ़ेगी?

Last Updated Jul - 21 - 2025, 12:57 PM | Source : Fela News

BJP Maharashtra: भाजपा नेता गिरीश महाजन के बयान से सियासत गर्म हो गई है। उन्होंने कहा है कि 7 सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं।
संसद में सियासी हलचल तेज!
संसद में सियासी हलचल तेज!

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और बीजेपी नेता गिरीश महाजन के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उन्होंने रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों के 7 सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे बीजेपी का संसद में आंकड़ा और मजबूत हो सकता है। साथ ही उन्होंने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि "ठाकरे ब्रांड अब अपनी अहमियत खो चुका है।"

महाजन का दावा – अब 10 सांसद संपर्क में हैं

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गिरीश महाजन ने दावा किया कि पहले 7 सांसद बीजेपी के संपर्क में थे और अब 3 और सांसद उनसे जुड़े हैं। अगर ये सांसद बीजेपी में आते हैं, तो इससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी और विपक्ष को बड़ा झटका लग सकता है।

संसद में कैसे बढ़ सकती है बीजेपी की ताकत?

फिलहाल बीजेपी के पास 240 सांसद हैं। एकनाथ शिंदे गुट के 7 और उद्धव ठाकरे गुट के 9 सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के पास 99 सांसद हैं। अगर विपक्षी सांसद बीजेपी में शामिल होते हैं, तो पार्टी के कुल सांसद 247 हो सकते हैं, जिससे उसकी ताकत संसद में और बढ़ जाएगी।

भाषा विवाद पर गिरीश महाजन की राय

भाषा को लेकर चल रही बहस पर गिरीश महाजन ने कहा कि भारत एक देश है जहां कई भाषाएं और धर्म हैं। हिंदी आज सबसे बेहतर संचार माध्यम बन चुकी है, इसलिए इसे अपनाना चाहिए। हालांकि महाराष्ट्र में मराठी हमारी मातृभाषा है और हमें उस पर गर्व है, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में संवाद के लिए हिंदी जरूरी है।

ठाकरे-फडणवीस मुलाकात की चर्चा

इस बीच महाराष्ट्र में एक और चर्चा गर्म है – उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दोनों हाल ही में एक होटल में मिले थे और बंद कमरे में बातचीत हुई। बाद में आदित्य ठाकरे भी फडणवीस से मिलने पहुंचे थे। हालांकि, दोनों नेताओं ने इस मुलाकात से इनकार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि फडणवीस होटल में जरूर थे, लेकिन किसी मुलाकात की पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More