Header Image

मोहन भागवत के बयान पर सियासी घमासान: विपक्ष ने जोड़ा पीएम मोदी से

मोहन भागवत के बयान पर सियासी घमासान: विपक्ष ने जोड़ा पीएम मोदी से

Last Updated Jul - 11 - 2025, 03:23 PM | Source : Fela News

75 की उम्र में सक्रिय राजनीति से हटने की बात पर मोहन भागवत के बयान ने तूल पकड़ा। विपक्ष ने इसे पीएम मोदी के लिए परोक्ष संदेश करार दिया।
मोहन भागवत के बयान पर सियासी घमासान
मोहन भागवत के बयान पर सियासी घमासान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के एक बयान ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि 75 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को पीछे हट जाना चाहिए और नई पीढ़ी को आगे लाना चाहिए। उनके इस बयान को विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज के तौर पर देखा है।

मोहन भागवत ने यह टिप्पणी नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समय रहते जिम्मेदारियां छोड़ देनी चाहिए ताकि संगठन में नई ऊर्जा और नई सोच आ सके। हालांकि भागवत ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे सीधे पीएम नरेंद्र मोदी से जोड़ दिया, जो इसी साल 75 साल के करीब पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस बयान को लेकर कहा कि यह इशारा बीजेपी के आंतरिक राजनीति की तरफ है और मोहन भागवत प्रधानमंत्री मोदी को संकेत दे रहे हैं।

हालांकि बीजेपी नेताओं ने इस बयान पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है और इसे लोकसभा चुनाव के बाद के परिदृश्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Share :

Trending this week

ट्विशा डेथ केस में बड़ा झटका

May - 28 - 2026

Twisha Sharma Case Bhopal:भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में मध्य... Read More

PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री

May - 28 - 2026

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और फ्यूल संकट के बीच प्रधानमं... Read More

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

May - 27 - 2026

बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर स... Read More