Fela News Lifestyle Header Banner

PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री, कार पूलिंग पर सब फेल

PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री, कार पूलिंग पर सब फेल

Last Updated May - 28 - 2026, 01:19 PM | Source : Fela News

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की फीडबैक ही सरकार और मंत्रालयों के कामकाज को बेहतर बनाती है.
PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री
PM मोदी का सवाल सुन चौंके मंत्री

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और फ्यूल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तेल बचत और कार पूलिंग को लेकर बड़ा संदेश दिया है. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि खुद केंद्रीय मंत्री ही पीएम मोदी की सलाह पर अमल करते नजर नहीं आए. बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों से पूछा कि आखिर कौन-कौन कार पूलिंग करके आया है? इस सवाल पर सभी मंत्रियों का जवाब ‘ना’ में था.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ तौर पर कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए कार पूलिंग को बढ़ावा देना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री सिर्फ दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि आम जनता के बीच जाकर सीधे संवाद बढ़ाएं. पीएम ने जोर देकर कहा कि जनता की फीडबैक ही सरकार और मंत्रालयों के कामकाज को बेहतर बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाती है.

PM मोदी ने मंत्रियों को दी खास सलाह

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मंत्री भी आम लोगों की तरह कार पूलिंग अपनाएं ताकि ईंधन की बचत हो सके. उन्होंने हल्के अंदाज में सवाल किया कि आज बैठक में कितने लोग कार पूलिंग करके पहुंचे हैं? लेकिन जवाब में किसी ने हाथ नहीं उठाया. इसके बाद बैठक में मौजूद नेताओं के बीच कुछ देर चर्चा भी हुई.

भीषण गर्मी और हीटवेव पर भी जताई चिंता

देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं. इसे लेकर भी पीएम मोदी ने मंत्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और लोगों को भी गर्मी से बचने के लिए जागरूक करना जरूरी है. पीएम मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से धूप से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की थी.

सरकार की अपील- Panic Buying न करें

वहीं दूसरी ओर सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी न करने की अपील दोहराई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में फ्यूल की कोई कमी नहीं है और सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करने की सलाह दी.

फ्यूल सप्लाई को लेकर हाई लेवल बैठक

पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए गठित मंत्रिस्तरीय समूह (IGOM) की बैठक में कई बड़े मंत्री शामिल हुए. बैठक में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल और सर्वानंद सोनोवाल समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे. अधिकारियों ने जानकारी दी कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़े 

SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत मिली!

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More