Fela News Lifestyle Header Banner

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से फिर गरमाई सियासत, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कसा तंज

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से फिर गरमाई सियासत, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कसा तंज

Last Updated Apr - 21 - 2025, 02:45 PM | Source : Fela News

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा – चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, सिस्टम में बताई गंभीर खामी।
अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से फिर गरमाई सियासत, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कसा तंज
अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से फिर गरमाई सियासत, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कसा तंज

अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। बोस्टन की ब्राउन यूनिवर्सिटी में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। राहुल का दावा है कि राज्य में जितने युवा वोटर हैं, उससे ज्यादा वोट पड़े, जो तकनीकी रूप से मुमकिन नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वीडियोग्राफी की मांग को खारिज कर नियम तक बदल दिए, जिससे अब पारदर्शिता की मांग भी नहीं की जा सकती।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में गंभीर खामियां हैं और चुनाव आयोग की निष्पक्षता खतरे में है। उन्होंने पहले भी कई बार सार्वजनिक मंचों से यह मुद्दा उठाया है।

वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए राहुल पर भारत की संवैधानिक संस्थाओं को विदेश में बदनाम करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और संबित पात्रा ने कहा कि राहुल की यही पहचान बन गई है—देश से बाहर जाकर भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को कटघरे में खड़ा करना।

यह भी पढ़े : 

'मिर्च पाउडर डाला, बांधा और फिर चाकू से मारा', कर्नाटक के पूर्व डीजीपी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More