Fela News Lifestyle Header Banner

Air India Flight 171 हादसे की जांच में साजिश की आशंका, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

Air India Flight 171 हादसे की जांच में साजिश की आशंका, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

Last Updated Jun - 30 - 2025, 05:02 PM | Source : Fela News

12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई थी फ्लाइट, 241 लोगों की मौत
Air India Flight 171 हादसे की जांच में साजिश की आशंका
Air India Flight 171 हादसे की जांच में साजिश की आशंका

 

Air India Flight AI-171 हादसे को लेकर जांच तेज़ हो गई है और अब इसमें एक नया मोड़ सामने आया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा है कि इस हादसे में "साजिश की आशंका" को भी जांच के दायरे में लिया गया है। यह बयान उस वक्त आया जब एअरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण शुरू कर दिया है।

12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह फ्लाइट क्रैश हो गई थी, जिसमें 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। यह घटना बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की पहली घातक दुर्घटना मानी जा रही है।

मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने बताया कि AAIB इस मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा कि "सभी ऐंगल्स से जांच हो रही है, जिसमें संभावित साजिश भी एक हिस्सा है।" उन्होंने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और कई एजेंसियां इस जांच में शामिल हैं।

जांच में अभी तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनमें पावर लॉस, इंजन फेलियर, सिस्टम खराबी और मानवीय गलती जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं, ब्लैक बॉक्स यानी फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को दिल्ली भेजकर विश्लेषण किया जा रहा है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में इंजन थ्रस्ट, फ्लैप सेटिंग्स और लैंडिंग गियर के असामान्य रूप से खुले रहने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, बर्ड-हिट की आशंका को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। जांच दल टेकऑफ के समय मौसम, रेडियो कम्युनिकेशन और एयरपोर्ट के सर्विलांस फुटेज की भी जांच कर रहा है।

सरकार का कहना है कि जब तक ब्लैक बॉक्स डेटा की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक हादसे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकेगी।

 

 

 

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More