Fela News Lifestyle Header Banner

कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए, सूचना देने पर 20 लाख रुपये इनाम

कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए, सूचना देने पर 20 लाख रुपये इनाम

Last Updated May - 13 - 2025, 10:58 AM | Source : Fela News

पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर 3 वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं, जो पहलगाम हमले में शामिल थे। इनकी जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।
कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए
कश्मीर में पहलगाम में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या करने वाले आतंकी अब तक सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस ने इन आतंकियों के पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जगहों पर लगाए हैं। ये आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे और इनकी जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। माना जा रहा है कि ये आतंकी अब दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हुए हैं।

पोस्टर में आतंकी आदिल हुसैन, अली और हाशिम बंदूक के साथ दिख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर ये तीनों कहीं भी दिखें, तो तुरंत सूचना दें।

सीआरपीएफ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राजेश कुमार शिविर से बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कई खच्चरवाले और पर्यटक तेजी से नीचे आ रहे थे। जब उन्होंने पूछा तो पता चला कि बैसरन में गोलियां चली हैं। इसके बाद, सीआरपीएफ की टीम 25 कमांडो के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

सैनिक काफी सावधानी से ऊपर चढ़े, क्योंकि आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी या ग्रेनेड फेंकने का खतरा था। इस बीच, सीआरपीएफ ने पहलगाम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर, उन्होंने तीन घायल लोगों को बचाया और हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों बलों ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More