Header Image

Prateek Yadav Death: भाई प्रतीक के निधन से टूटे अखिलेश, पोस्टमार्टम हाउस रवाना

Prateek Yadav Death: भाई प्रतीक के निधन से टूटे अखिलेश, पोस्टमार्टम हाउस रवाना

Last Updated May - 13 - 2026, 12:01 PM | Source : Fela News

Akhilesh Yadav on Prateek Yadav Death:भाई प्रतीक के निधन से दुखी अखिलेश यादव ने भावुक पोस्ट शेयर किया है. सपा प्रमुख फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं, जहां परिवार और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है.
भाई प्रतीक के निधन से टूटे अखिलेश
भाई प्रतीक के निधन से टूटे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद पूरे यादव परिवार में मातम पसरा हुआ है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाई की तस्वीर साझा करते हुए बेहद भावुक पोस्ट लिखा.

उन्होंने लिखा, “प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि.” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई और समर्थकों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं.

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. वहीं उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

सैफई से इटावा तक शोक की लहर

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद सैफई और इटावा में गहरा शोक फैल गया है. परिवार के करीबी और समर्थक लगातार यादव परिवार के घर पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद परिवार पहले ही भावनात्मक दौर से गुजर रहा था और अब यह खबर सभी को झकझोर गई है.

अस्पताल ने क्या बताया?

सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर डीसी पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों की टीम ने जांच की, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं थी.

राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. वह सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखते थे. इसी साल जनवरी में उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा की थी, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था. हाल ही में दोनों परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए थे.

यह भी पढ़े 

DTC बसों में बंद होंगे पिंक टिकट, स्मार्ट कार्ड से सफर शुरू

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More