Fela News Lifestyle Header Banner

वाराणसी में मेट्रो की तैयारी, नवंबर में शुरू होगी रोपवे सेवा

वाराणसी में मेट्रो की तैयारी, नवंबर में शुरू होगी रोपवे सेवा

Last Updated Aug - 23 - 2025, 01:13 PM | Source : Fela News

वाराणसी में जल्द ही मेट्रो और रोपवे दोनों सुविधाएं मिलने जा रही हैं। नवंबर में रोपवे का उद्घाटन होने वाला है, वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट को राज्य और केंद्र सरकार से
वाराणसी में मेट्रो की तैयारी
वाराणसी में मेट्रो की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तेज़ी से बढ़ते विस्तार को देखते हुए मेट्रो की योजना को आगे बढ़ाया गया है। ज़िला प्रशासन ने आरआईटीईएस और अन्य कंपनियों से सर्वे पर चर्चा शुरू कर दी है और उम्मीद है कि साल के अंत तक सर्वे शुरू हो जाएगा।

2014 के बाद से शहर का विस्तार पिंडरा, चोलापुर और चौबेपुर तक हुआ है। नई कॉलोनियां, औद्योगिक इकाइयां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान लगातार विकसित हो रहे हैं। आने वाले समय में रिंग रोड और वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के किनारे अस्पताल, स्टेडियम और उद्योग भी खुलने की संभावना है। साथ ही, राजघाट पुल के समानांतर बन रहा नया छह लेन का पुल पहराव और रामनगर जैसे इलाकों को सीधे शहर से जोड़ेगा।

ज़िलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि वाराणसी की बढ़ती आबादी और विस्तार को देखते हुए मेट्रो संचालन अब ज़रूरी हो गया है। रोपवे और मेट्रो, दोनों से ही शहरवासियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More