Fela News Lifestyle Header Banner

बिहार में मतगणना की तैयारी तेज…. 46 केंद्रों पर कल होगी वोटों की गिनती

बिहार में मतगणना की तैयारी तेज…. 46 केंद्रों पर कल होगी वोटों की गिनती

Last Updated Nov - 13 - 2025, 04:18 PM | Source : Fela News

बिहार में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 46 केंद्रों पर कल वोटों की गिनती होगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, उम्मीदवारों में उत्साह।
बिहार में मतगणना की तैयारी तेज
बिहार में मतगणना की तैयारी तेज

बिहार चुनाव परिणामों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य भर में कल यानी शुक्रवार को 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली है और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक राउंड में 14 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की गिनती की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रैंडमाइजेशन सिस्टम अपनाया गया है, जिसके तहत यह तय होगा कि कौन-सी मशीन किस टेबल पर खुलेगी। साथ ही, हर विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट (VVPAT) स्लिप्स की भी गणना की जाएगी ताकि नतीजों की शुद्धता की पुष्टि की जा सके।

चुनाव आयोग ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद ईवीएम के वोट खोले जाएंगे। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या विवाद से बचने के लिए सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। प्रत्येक केंद्र के बाहर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी उम्मीदवार या एजेंट को बिना अनुमति के अंदर आने की इजाजत नहीं होगी।

कल सुबह से ही बिहार की जनता की निगाहें इन नतीजों पर टिकी रहेंगी, जो तय करेंगे कि राज्य की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाएगी।

यह भी पढ़ें: 

दिल्ली-NCR में धुंध की चादर…. यूपी-बिहार में बढ़ी ठंड.. कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More