Fela News Lifestyle Header Banner

राहुल गांधी का ‘हाईड्रोजन बम’ बयान, बीजेपी का तीखा वार हमला

राहुल गांधी का ‘हाईड्रोजन बम’ बयान, बीजेपी का तीखा वार हमला

Last Updated Sep - 18 - 2025, 11:47 AM | Source : Fela News

Rahul Gandhi Press Confrence: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 सितंबर, गुरुवार को वोट चोरी पर प्रेस वार्ता करने वाले हैं। उससे पहले बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का बया
राहुल गांधी का ‘हाईड्रोजन बम’ बयान
राहुल गांधी का ‘हाईड्रोजन बम’ बयान

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार, 18 सितंबर को कथित वोट चोरी पर बड़ी प्रेस वार्ता करने का ऐलान किया है। इस प्रेस वार्ता से पहले बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी रोज धमकी देते हैं कि वे “हाइड्रोजन बम” फोड़ेंगे। जब वे वोट चोरी की बात करते हैं और चुनाव आयोग सबूत मांगता है, तो वे कुछ भी पेश नहीं करते, बल्कि देश को गुमराह करते हैं। अब वे “हाइड्रोजन बम” की बात कर रहे हैं, जबकि यह सिर्फ विनाश करता है। क्या वे नेता प्रतिपक्ष होकर विनाश चाहते हैं?

राहुल गांधी ने 1 सितंबर को पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर दावा किया था कि “एटम बम” के बाद अब “हाइड्रोजन बम” आने वाला है, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। इससे पहले 7 अगस्त को उन्होंने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया था और उसे “एटम बम” करार दिया था।

कांग्रेस का कहना है कि 18 सितंबर को राहुल गांधी प्रेस वार्ता में वोट चोरी से जुड़े नए खुलासे करेंगे। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More