Header Image

राहुल का सिद्धारमैया को संदेश! क्या कर्नाटक में बदलेगी कुर्सी?

राहुल का सिद्धारमैया को संदेश! क्या कर्नाटक में बदलेगी कुर्सी?

Last Updated May - 27 - 2026, 01:02 PM | Source : Fela News

Karnataka Congress: दिल्ली में राहुल गांधी और सिद्धारमैया की अहम बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है. अब मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों ने राज्य की राजनीति गरमा दी है.
क्या कर्नाटक में बदलेगी कुर्सी?
क्या कर्नाटक में बदलेगी कुर्सी?

Karnataka Congress: कर्नाटक की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दिल्ली में हुई वन-टू-वन बैठक के बाद सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गईं. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने राज्य की राजनीति का पूरा समीकरण बदलकर रख दिया.

बताया जा रहा है कि दिल्ली रवाना होने से पहले ही सिद्धारमैया को राजनीतिक हलचल का अंदेशा हो गया था. इसी वजह से वे करीब एक दर्जन मंत्रियों के साथ स्पेशल फ्लाइट से राजधानी पहुंचे. माना जा रहा है कि यह शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस हाईकमान को अपना मजबूत समर्थन दिखाने की रणनीति का हिस्सा था.

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया की योजना हाईकमान के सामने कैबिनेट फेरबदल का मुद्दा उठाने की थी. साथ ही अगर जरूरत पड़ती तो अपने साथ आए वरिष्ठ मंत्रियों के जरिए अपनी स्थिति को और मजबूत करने की तैयारी भी थी. लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद पूरा घटनाक्रम अचानक बदल गया.

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के साथ बैठक में सिद्धारमैया को अपनी बात विस्तार से रखने का ज्यादा मौका नहीं मिला. सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने सीधे उन्हें पार्टी की इच्छा से अवगत कराया. उनसे कहा गया कि पार्टी चाहती है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाएं और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएं.

इस प्रस्ताव के बाद सिद्धारमैया ने तुरंत हामी नहीं भरी. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनकी राष्ट्रीय राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है और इतने बड़े फैसले के लिए उन्हें समय चाहिए. बताया जा रहा है कि इसके बाद बैठक जल्द ही समाप्त हो गई और उनसे कहा गया कि वे अपना अंतिम फैसला कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को बता दें.

बैठक खत्म होने के बाद सिद्धारमैया सीधे ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज के आवास पहुंचे, जहां पहले से मौजूद मंत्रियों के साथ लंबी चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी नेताओं से कहा कि पार्टी हाईकमान अपने फैसले पर काफी हद तक अडिग नजर आ रहा है और उन्हें अपनी बात पूरी तरह रखने का मौका नहीं मिला.

इतना ही नहीं, उन्होंने जल्द बेंगलुरु लौटने के संकेत भी दिए. वहीं सूत्रों का कहना है कि बाद में केसी वेणुगोपाल को संदेश भेजकर यह स्पष्ट किया गया कि सिद्धारमैया फिलहाल राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं.

अब सबकी नजर गुरुवार पर टिकी हुई है. माना जा रहा है कि सिद्धारमैया इसी दिन अपना अंतिम फैसला हाईकमान को बता सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और कांग्रेस के भीतर नई सत्ता समीकरण की शुरुआत हो सकती है.

यह भी पढ़े  

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44 पार पहुंचा तापमान!

Share :

Trending this week

आसाराम को हाई कोर्ट से झटका

May - 27 - 2026

रेप केस में दोषी आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ा झट... Read More

क्या कर्नाटक में बदलेगी कुर्सी?

May - 27 - 2026

Karnataka Congress: कर्नाटक की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब मुख... Read More

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44 पार पहुंचा तापमान!

May - 25 - 2026

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है.... Read More