Fela News Lifestyle Header Banner

Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, बढ़ी सियासी हलचल

Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, बढ़ी सियासी हलचल

Last Updated May - 22 - 2026, 01:29 PM | Source : Fela News

Rajya Sabha Elections 2026 Date: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने जून-जुलाई में खाली होने वाली राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है. इस फैसले के बाद कई राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, 10 राज्यों में राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर खत्म होने जा रहा है. इन सभी सीटों के लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

चुनाव आयोग 1 जून को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा. उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून तय की गई है. इसके बाद जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी.

किन राज्यों में कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर होंगे. वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर वोटिंग होगी. झारखंड की 2 सीटों के अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की 1-1 सीट पर चुनाव कराया जाएगा.

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव क्यों?

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है. महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई थी. उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक था, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने 6 मई को राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी.

वहीं तमिलनाडु में AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 7 मई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल जून 2028 तक था.

इन दोनों सीटों पर भी 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे.

क्यों अहम माने जा रहे हैं ये चुनाव?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इन चुनावों का असर आने वाले समय की राष्ट्रीय राजनीति पर भी दिखाई दे सकता है. कई राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच राज्यसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है. खासतौर पर गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है.

यह भी पढ़े 

Tamil Nadu Congress cabinet: तमिलनाडु में 59 साल बाद कांग्रेस की कैबिनेट एंट्री, शपथ आज

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More