Fela News Lifestyle Header Banner

रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी, 19 वाहन अचानक हुए बंद, पेट्रोल पंप सील

रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी, 19 वाहन अचानक हुए बंद, पेट्रोल पंप सील

Last Updated Jun - 27 - 2025, 02:54 PM | Source : Fela News

रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया। इससे 19 वाहन अचानक बंद हो गए। जांच के बाद संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया।
रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी
रतलाम में सीएम काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल करीब 19 सरकारी वाहन अचानक रास्ते में रुक गए। सीएम 'एमपी राइज 2025' कॉन्क्लेव में शामिल होने रतलाम आ रहे थे और उनके लिए तैनात वाहन गुरुवार रात डीजल भरवाने ढोसी गांव के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। लेकिन ईंधन भरवाने के कुछ ही देर बाद सभी गाड़ियां बंद हो गईं।

जांच में सामने आया कि डीजल टैंक में डीजल नहीं, बल्कि पानी भरा गया था। जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत अफसर मौके पर पहुंचे और सभी गाड़ियों से ईंधन निकालकर जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में पानी निकला।

मामले के तूल पकड़ते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और कई अन्य वाहन चालक भी पानी मिले डीजल की शिकायत लेकर वहीं पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन ने संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया है और इस लापरवाही की जांच शुरू कर दी गई है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More