Header Image

दिल्ली में खत्म होगा रेड लाइट झंझट, तीन रूट पर नॉनस्टॉप सफर

दिल्ली में खत्म होगा रेड लाइट झंझट, तीन रूट पर नॉनस्टॉप सफर

Last Updated Apr - 02 - 2026, 04:15 PM | Source : Fela News

Delhi Traffic News: दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सरकार तीन रूटों को सिग्नल फ्री बना रही है। इसके तहत टनल और फ्लाईओवर बनेंगे, साथ ही दिल्ली-देहरादून हाईवे का उद्घाटन जल्द होगा।
दिल्ली में खत्म होगा रेड लाइट झंझट
दिल्ली में खत्म होगा रेड लाइट झंझट

Delhi News: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने शहर के तीन सबसे व्यस्त रूटों को सिग्नल फ्री बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का लक्ष्य है कि इन रूटों पर सफर तेज और बिना रुकावट के हो सके। इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए ट्रैफिक दबाव कम करने की तैयारी भी की जा रही है।

आश्रम-बदरपुर रूट होगा सिग्नल फ्री

दिल्ली के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल आश्रम-बदरपुर रूट को सिग्नल फ्री बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस रूट पर तीन बड़े फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद बदरपुर बॉर्डर से आश्रम तक बिना रेड लाइट के सफर संभव होगा।

महरौली-गुरुग्राम रूट पर बड़ा बदलाव

महरौली से गुरुग्राम जाने में लगने वाला लंबा समय अब कम किया जाएगा। सरकार की योजना है कि करीब एक घंटे का सफर घटाकर 15 मिनट किया जाए। इसके लिए इस पूरे रूट को सिग्नल फ्री बनाने की तैयारी है।

पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक सुधार

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक सफर फिलहाल काफी लंबा होता है। इस रूट को बेहतर बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। योजना के तहत नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे सफर का समय काफी कम हो जाएगा।

शिव मूर्ति पर बनेगी लंबी टनल

गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले लोगों को शिव मूर्ति के पास भारी जाम का सामना करना पड़ता है। इसे खत्म करने के लिए करीब 5.5 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी, जिससे एयरपोर्ट और शहर का ट्रैफिक अलग-अलग हो जाएगा।

जल्द शुरू होगा दिल्ली-देहरादून हाईवे

सरकार के अनुसार, दिल्ली-देहरादून हाईवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चालू होने से भी दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े  

AAP का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा उपनेता पद से हटाए गए वजह जानकर हैरान

Share :

Trending this week

21 मई से दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी चालकों की तीन दिन हड़ताल

May - 19 - 2026

दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बु... Read More

आवारा कुत्तों पर SC सख्त

May - 19 - 2026

आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार... Read More

नॉर्वे में PM मोदी पर सवाल पड़ते ही भड़का विदेश मंत्रालय

May - 19 - 2026

PM Narendra Modi Norway Visit: नॉर्वे दौरे के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की प... Read More