Fela News Lifestyle Header Banner

Rekha Gupta Attack: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा हिरासत में

Rekha Gupta Attack: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को पकड़ा हिरासत में

Last Updated Aug - 20 - 2025, 10:38 AM | Source : Fela News

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला किया। उसने उन्हें कई थप्प
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। सूत्रों के मुताबिक, हमलावर ने सीएम के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें कई थप्पड़ मारे और बाल खींचे। आरोपी को पुलिस ने तुरंत पकड़कर हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार, हमलावर 35 साल का शख्स है जो दस्तावेज लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। उसी दौरान उसने अचानक सीएम पर हमला कर दिया। बीजेपी सूत्रों का आरोप है कि यह हमला राजनीतिक साजिश के तहत किया गया।

पुलिस ने आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की निंदा की और कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम सीएम की जांच के लिए पहुंच रही है और मंत्रियों समेत सभी नेता आवास पर पहुंच रहे हैं। पुलिस हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More