Fela News Lifestyle Header Banner

रिची केपी हिट-एंड-रन केस: प्रिंस के जीजा गिरफ्तार

रिची केपी हिट-एंड-रन केस: प्रिंस के जीजा गिरफ्तार

Last Updated Sep - 22 - 2025, 12:40 PM | Source : Fela News

Richi KP Hit-and-Run Case: पूर्व मंत्री के बेटे रिची केपी के हिट एंड रन केस में फरार आरोपी प्रिंस को छुपाने के आरोप में उसके दोनों जीजा गिरफ्तार किए गए हैं। उनक
रिची केपी हिट-एंड-रन केस: प्रिंस के जीजा गिरफ्तार
रिची केपी हिट-एंड-रन केस: प्रिंस के जीजा गिरफ्तार

जालंधर में पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के हिट एंड रन केस में नया मोड़ आया है। फरार आरोपी, शेखां बाजार का कपड़ा व्यापारी गुरशरण सिंह प्रिंस, 8 दिन से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने रिची केपी के दो जीजा, गुरप्रीत सिंह (न्यू जवाहर नगर) और तरनजीत सिंह (लुधियाना), को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने प्रिंस को पनाह दी और फरार होने में मदद की। दोनों कपड़ा व्यापारी हैं और उनके खिलाफ जमानती धाराएं लगाई गई हैं।

जांच में सामने आया कि 13 सितंबर की रात एक्सीडेंट के बाद प्रिंस को पता चला कि हादसे में मारा गया व्यक्ति पूर्व मंत्री का बेटा है, इसलिए वह भाग गया। उसने अपनी क्रेटा कार एक धार्मिक स्थल पर छोड़ दी।

फरार प्रिंस की एंटीसिपेटरी बेल आज कोर्ट में सुनवाई के लिए तय है। उसका वकील केस लड़ने से इनकार कर चुका है।

मामले की पूरी कहानी यह है कि 13 सितंबर की रात रिची अपने पिता के साथ घर लौट रहे थे। तभी प्रिंस की क्रेटा ने उनकी फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मार दी। रिची मौके पर घायल हुए, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिए गए। ग्रैंड विटारा सवार विशु, उसकी बेटी और पत्नी भी घायल हुए थे। प्रिंस हादसे के बाद फरार हो गया था और अब उसके जीजाओं को उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More