Fela News Lifestyle Header Banner

रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर नहीं दी ED के समन पर हाज़िरी, विदेश यात्रा की कोर्ट अनुमति का दिया हवाला

रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर नहीं दी ED के समन पर हाज़िरी, विदेश यात्रा की कोर्ट अनुमति का दिया हवाला

Last Updated Jun - 18 - 2025, 03:35 PM | Source : Fela News

रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर ईडी के समन पर हाज़िरी नहीं दी। उन्होंने विदेश यात्रा की कोर्ट अनुमति का हवाला देते हुए पेश न होने की जानकारी दी।
रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर नहीं दी ED के समन पर हाज़िरी
रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर नहीं दी ED के समन पर हाज़िरी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को एक बार फिर अनदेखा कर दिया है। वाड्रा ने इसके पीछे अदालत की ओर से मिली विदेश यात्रा की अनुमति को कारण बताया है।

ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वाड्रा ने अपना जवाब भेजते हुए कहा कि वे कोर्ट से इजाजत लेकर विदेश गए हैं और अभी उपलब्ध नहीं हो सकते।

यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ED के समन पर पेश होने से इनकार किया हो। इससे पहले भी वे कई बार एजेंसी की पूछताछ से बचते रहे हैं, जिससे जांच में देरी हो रही है।

ED की नजर लंदन स्थित कुछ संपत्तियों से जुड़े लेन-देन पर है, जिसमें वाड्रा की भूमिका की जांच हो रही है। एजेंसी को शक है कि ये संपत्तियां अवैध तरीके से अर्जित की गई हैं 

अब देखना होगा कि ED इस बार क्या अगला कदम उठाता है और क्या वाड्रा को दोबारा समन भेजा जाएगा या अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जा रहा है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More