Fela News Lifestyle Header Banner

SC Judge Oath:सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, अब पूरी बेंच तैयार

SC Judge Oath:सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, अब पूरी बेंच तैयार

Last Updated May - 30 - 2025, 01:25 PM | Source : Fela News

जस्टिस एन. वी. अंजनिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली है। इनकी नियुक्तियों को राष्ट्रपति की मंजूरी के
SC Judge Oath:सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज
SC Judge Oath:सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज

सुप्रीम कोर्ट में आज तीन नए न्यायाधीशों—जस्टिस एन. वी. अंजनिया, जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। जस्टिस विजय बिश्नोई ने हिंदी में शपथ ली। इन नियुक्तियों के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या फिर से 34 हो गई है।

यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 26 मई की सिफारिश के आधार पर हुई हैं, जिन्हें राष्ट्रपति ने 29 मई को मंजूरी दी और केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की। जस्टिस अंजनिया पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि जस्टिस बिश्नोई गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। जस्टिस चंदुरकर बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश थे।

इन तीनों न्यायाधीशों का कार्यकाल क्रमशः 23 मार्च 2030, 25 मार्च 2029 और 7 अप्रैल 2030 तक होगा। हालांकि, 9 जून को न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी के सेवानिवृत्त होने के बाद एक पद फिर से खाली हो जाएगा

इस तरह सुप्रीम कोर्ट फिर से अपनी पूर्ण संख्या के करीब पहुंच गया है, जिससे न्यायिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More