Header Image

RCB को झटका! भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप

RCB को झटका! भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप

Last Updated Jun - 05 - 2025, 05:10 PM | Source : Fela News

RCB Victory Parade:जांच में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सदस्य भी शामिल होंगे। बेंगलुरु पुलिस और मजिस्ट्रेट जांच पैनल अब यह देख रहे हैं कि समारोह की योजन
RCB को झटका!
RCB को झटका!

RCB Management Social Media Post: बेंबेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैनेजमेंट अब जांच के घेरे में आ गया है। हादसे से कुछ घंटे पहले RCB ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसकी अब जांच की जाएगी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 47 घायल हुए हैं।

जांच में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सीनियर सदस्यों की भूमिका भी देखी जा रही है। बेंगलुरु पुलिस और मजिस्ट्रेट जांच पैनल यह पता लगा रहे हैं कि समारोह की योजना बनाने में इनका क्या रोल था।

 

4 जून को दोपहर 3:14 बजे RCB ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया था कि शाम 5 बजे विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक विजय रैली निकाली जाएगी और स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। पोस्ट में मुफ्त पास का लिंक भी दिया गया था और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई थी।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को बुलाने की कोई योजना नहीं बनाई थी और न ही RCB या KSCA से कोई अनुरोध आया था। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ इसलिए शामिल हुई क्योंकि यह बेंगलुरु की टीम थी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

Share :

Trending this week

महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर

May - 30 - 2026

 

महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने एक बार फिर बड़ा कहर ... Read More

दिल्ली-UP-बिहार में बारिश अलर्ट

May - 30 - 2026

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों की हल्की बूंदाबांदी क... Read More

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की सुनामी

May - 30 - 2026

पंजाब नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में ... Read More