Fela News Lifestyle Header Banner

पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने पुलिस को मारा थप्पड़, बयान देने से किया इनकार

पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने पुलिस को मारा थप्पड़, बयान देने से किया इनकार

Last Updated Jun - 11 - 2025, 11:02 AM | Source : Fela News

मेघालय में पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई सोनम रघुवंशी अब इंदौर पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया और बयान देने
पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने पुलिस को मारा थप्पड़
पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने पुलिस को मारा थप्पड़

'शिलॉन्ग हनीमून मर्डर केस' की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का व्यवहार अब पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। इंदौर लाई गई सोनम ने न सिर्फ पुलिस के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया, बल्कि पूछताछ के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी मार दिया।

इंदौर पुलिस सोनम से उसके पति राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, सोनम किसी भी सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे रही, उल्टा वह लगातार चुप्पी साधे हुए है। जब महिला पुलिसकर्मी ने उसे जवाब देने के लिए कहा, तो उसने गुस्से में आकर थप्पड़ जड़ दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम का व्यवहार बेहद असहयोगी है और वो पूछताछ को बार-बार टाल रही है। ऐसे में पुलिस अब मेडिकल और साइकोलॉजिकल एंगल से भी जांच करने पर विचार कर रही है। बता दें कि सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या करने का आरोप है। दोनों इंदौर से हनीमून पर मेघालय गए थे, जहां राजा की लाश होटल में मिली थी। सोनम को वहीं से गिरफ्तार किया गया था और अब उसे इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है।

इस मामले ने ना सिर्फ मेघालय बल्कि मध्य प्रदेश में भी सनसनी फैला दी है। पुलिस को उम्मीद थी कि इंदौर पहुंचने के बाद सोनम कुछ अहम खुलासे करेगी, लेकिन उसकी अड़ियल और आक्रामक रवैये ने जांच को फिलहाल मुश्किल बना दिया है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More