Fela News Lifestyle Header Banner

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Last Updated Jul - 28 - 2025, 03:58 PM | Source : Fela News

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़

श्रावण महीने की भीड़भाड़ के बीच हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 8:30 बजे मंदिर के मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई, जब यह अफवाह फैली कि ऊपर से बिजली की तार टूटकर भीड़ पर गिर गई है। इस खबर से भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के अनुसार, अब तक 35 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर मार्ग के पास बिजली करंट लगने की आशंका से यह हड़कंप मचा।

श्रावण माह में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी और हर की पौड़ी जैसे प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाएं एक बार फिर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More