Fela News Lifestyle Header Banner

पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Last Updated Jun - 30 - 2025, 12:50 PM | Source : Fela News

सरधा बली क्षेत्र में रथ यात्रा के बाद उमड़ी भीड़ में मचा हड़कंप, ट्रक प्रवेश से बिगड़ा हालात
पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़
पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़

पुरी में रविवार तड़के गुंडिचा मंदिर के पास सरधाबली क्षेत्र में भगदड़ मचने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा सुबह 4 से 5 बजे के बीच उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथों पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे।

शनिवार को रथ यात्रा के एक दिन बाद तीनों रथ जगन्नाथ मंदिर से सरधाबली पहुंचे थे, जिसके बाद रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थिति तब बिगड़ गई जब लकड़ी से भरे दो ट्रक पहले से भरे इलाके में घुसने की कोशिश करने लगे। पहले से ही तंग जगह में भीड़ का दबाव और ट्रकों की आवाजाही ने अफरा-तफरी मचा दी, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और इलाके में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। हादसे ने एक बार फिर धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More