Header Image

सुखबीर बादल को पटना साहिब ने किया 'तनखैया' घोषित, तख्त के समन को नजरअंदाज करने का आरोप

सुखबीर बादल को पटना साहिब ने किया 'तनखैया' घोषित, तख्त के समन को नजरअंदाज करने का आरोप

Last Updated Jul - 05 - 2025, 02:36 PM | Source : Fela News

पटना साहिब तख्त ने शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल को समन अनदेखा करने पर 'तनखैया' घोषित किया। अब उन्हें तख्त के सामने माफी मांगनी होगी।
सुखबीर बादल को पटना साहिब ने किया 'तनखैया' घोषित
सुखबीर बादल को पटना साहिब ने किया 'तनखैया' घोषित

 

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को पटना साहिब तख्त प्रबंधन ने 'तनखैया' घोषित कर दिया है। उन पर तख्त के समन (बुलावे) को नजरअंदाज करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब ने सुखबीर बादल को समन भेजकर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके चलते तख्त प्रबंधन ने धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन मानते हुए उन्हें 'तनखैया' करार दिया।

सिख परंपरा में 'तनखैया' उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसने धार्मिक सिद्धांतों का उल्लंघन किया हो और जिसे माफी मांगनी हो। अब सुखबीर बादल को तख्त के सामने पेश होकर माफी मांगनी होगी, तभी धार्मिक तौर पर उनकी स्थिति सामान्य मानी जाएगी।

यह फैसला सिख समुदाय में गंभीरता से लिया गया है और इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता है।

 

Share :

Trending this week

DK शिवकुमार बनेंगे CM!

May - 29 - 2026

कर्नाटक की राजनीति में आखिरकार बड़ा सियासी उलटफेर हो गय... Read More

दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन कौन-सी?

May - 29 - 2026

Which Delhi Metro Line Is The Oldest: दिल्ली मेट्रो आज राजधानी की लाइफलाइन बन च... Read More

कर्नाटक में बड़ा सत्ता बदल!

May - 29 - 2026

Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल आ गय... Read More