Fela News Lifestyle Header Banner

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI रहे न्यायाधीशों की एंट्री

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI रहे न्यायाधीशों की एंट्री

Last Updated Aug - 29 - 2025, 05:13 PM | Source : Fela News

सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों का स्वागत, पटना और बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व CJI अब न्यायिक सेवा में शामिल, न्याय व्यवस्था में नई शक्ति और अनुभव जोड़ेंगे।
सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज
सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज

राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। पटना हाईकोर्ट के CJI जस्टिस आलोक अराधे और बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI जस्टिस विपुल पंचोली अब देश की सर्वोच्च अदालत का हिस्सा बन गए है

भारत के सुप्रीम कोर्ट में अब दो नए न्यायाधीश शामिल हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आलोक अराधे और बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपुल पंचोली की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।

जस्टिस आलोक अराधे का करियर कर्नाटक और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से शुरू होकर पटना तक पहुंचा, जहां वे मुख्य न्यायाधीश रहे। वहीं जस्टिस विपुल पंचोली, गुजरात हाईकोर्ट में अपनी सख्त और स्पष्ट छवि के लिए जाने जाते रहे और बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट के CJI बने।

इन दोनों की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब 34 हो गई है। न्यायपालिका में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि बढ़ते मामलों के बीच नए जजों की ज़रूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More