Header Image

DU असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका गहराई

DU असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका गहराई

Last Updated Jun - 05 - 2026, 12:03 PM | Source : Fela News

दिल्ली में सनसनी! DU की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की फ्लैट में हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया गया हमला। बहन ने घर पहुंचकर खून से लथपथ हालत में शव देखा, जांच तेज।
DU असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत
DU असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

 

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम एन्क्लेव में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की सहायक प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जता रही है।

डॉ. देबोस्मिता पॉल दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर थीं। उनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद के चलते वर्ष 2022 से वह अपने पति से अलग रह रही थीं। उनके पति वर्तमान में बेंगलुरु में रहते हैं। अलगाव के बाद वह अपनी बड़ी बहन के फ्लैट में सत्यम एन्क्लेव में रह रही थीं।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उनकी बड़ी बहन गुरुवार दोपहर न्यू अशोक नगर थाने पहुंचीं और पुलिस को बताया कि देबोस्मिता लगातार फोन कॉल्स का जवाब नहीं दे रही हैं। पुलिस जहां उनकी कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी थी, वहीं बहन सोसायटी पहुंचीं और पदाधिकारियों की मदद से फ्लैट का दरवाजा खुलवाया।

दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। डॉ. देबोस्मिता पॉल खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में जबरन प्रवेश के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, जिसके चलते पुलिस को शक है कि आरोपी मृतका का परिचित हो सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

इस हत्याकांड ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़े 

Khan Sir Coaching Center: गोली चली या नहीं? खान सर के बदले बयान से बढ़ा सस्पेंस!

Share :

Trending this week

DU असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

Jun - 05 - 2026

 

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम एन... Read More

खान सर के बदले बयान से बढ़ा सस्पेंस!

Jun - 03 - 2026

पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग संस्... Read More

30 जून तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

Jun - 03 - 2026

दिल्लीवासियों के लिए जून का महीना ट्रैफिक के लिहाज से च... Read More