Last Updated Apr - 11 - 2025, 11:34 AM | Source : Fela News
Tahawwur Rana Extradition:अमेरिका ने 2008 के मुंबई हमलों के एक बड़े आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत के हवाले कर दिया है।
Tahawwur Rana Extradition: मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आखिरकार अमेरिका से भारत लाया गया है। लेकिन उसकी जो तस्वीर सामने आई है, उसने सबका ध्यान खींचा है। उस तस्वीर में राणा के पैरों में बेड़ियां और कमर में जंजीर बंधी दिख रही है। अमेरिकी मार्शल उसे भारत को सौंपते नजर आ रहे हैं और साथ में NIA के अधिकारी भी मौजूद हैं।
ये सिर्फ एक आतंकी को सौंपने की नहीं, बल्कि भारत की सालों पुरानी कानूनी और कूटनीतिक कोशिशों की जीत है। बुधवार को अमेरिका ने सख्त सुरक्षा में राणा को भारत को सौंपा।
भारत को इसमें बड़ी कामयाबी मिली है। भारत कई सालों से राणा के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा था। राणा ने इसे रोकने के लिए अमेरिका की हर अदालत में अपील की, लेकिन आखिरकार 9 अप्रैल को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर अमेरिकी मार्शल्स ने उसे भारत के हवाले कर दिया