Header Image

Tamil Nadu Election:तमिलनाडु में फिर चुनाव हों, श्रीधर वेम्बू की बड़ी मांग

Tamil Nadu Election:तमिलनाडु में फिर चुनाव हों, श्रीधर वेम्बू की बड़ी मांग

Last Updated May - 07 - 2026, 03:26 PM | Source : Fela News

Tamil Nadu Election: Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। उनका दावा है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति में बनने वाली नई सरकार स्थिर नहीं रह पाएगी।
तमिलनाडु में फिर चुनाव हों
तमिलनाडु में फिर चुनाव हों

Zoho के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने गुरुवार को तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में बनने वाली कोई भी सरकार स्थिर नहीं रह पाएगी।

मौजूदा सरकार पर स्थिरता को लेकर सवाल

श्रीधर वेम्बू के अनुसार, राज्य में अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच खींचतान और दबाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे सरकार कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु एक मजबूत और स्थिर शासन का हकदार है।

राष्ट्रपति शासन और नए चुनाव का सुझाव

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर नए सिरे से चुनाव कराए जाएं। वेम्बू ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में ‘नो कैश फॉर वोट’ यानी वोट के बदले पैसे देने की प्रथा पर सख्ती से रोक जरूरी है, ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सकें।

TVK को मिल सकता है फायदा

श्रीधर वेम्बू ने दावा किया कि अगर दोबारा चुनाव होते हैं तो अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK को बड़ा फायदा हो सकता है और वह भारी बहुमत हासिल कर सकती है।

राजनीतिक गठबंधन पर टिप्पणी

उन्होंने सुझाव दिया कि अगर DMK और AIADMK विजय को रोकना चाहते हैं तो उन्हें एक साथ आना चाहिए। वहीं BJP को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह देते हुए उन्होंने इसे पार्टी के लिए नई शुरुआत बताया।

TVK का प्रदर्शन और समर्थन की कोशिशें

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई, लेकिन बहुमत से 10 सीट दूर रह गई। अब विजय सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, CPI, CPM और अन्य दलों से समर्थन जुटाने में लगे हैं।

राज्यपाल के सामने सरकार गठन पर अनिश्चितता

विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, लेकिन अभी समर्थन के आंकड़ों पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। ऐसे में तमिलनाडु की राजनीति में आगे स्थिति और स्पष्ट होने का इंतजार है।

यह भी पढ़े 

एनसीआरबी रिपोर्ट: देश में बलात्कार, हत्या, अपहरण मामलों में कमी

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More