Fela News Lifestyle Header Banner

तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल, वीके सक्सेना अब लद्दाख के एलजी

तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल, वीके सक्सेना अब लद्दाख के एलजी

Last Updated Mar - 11 - 2026, 03:33 PM | Source : Fela News

दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में पद और गोपनीयता की शपथ ली। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही संधू राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल बन गए।
तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल
तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल

दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:30 बजे लोक निवास में आयोजित किया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।

तरणजीत सिंह संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और अमेरिका से जुड़े मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

वहीं निवर्तमान उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे शुक्रवार को लद्दाख में अपना नया पदभार संभालेंगे।

शपथ ग्रहण से पहले संधू ने सोमवार को लोक निवास जाकर वीके सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके अलावा मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की।

तरणजीत सिंह संधू का राजनयिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वह फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। इससे पहले वह जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में उप मिशन प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी तैनात रहे।

63 वर्षीय संधू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की अमृतसर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें वहां जीत नहीं मिली थी।

यह भी पढ़े 

LPG Crisis: पीएम मोदी पर केजरीवाल का हमला, बोले- उनकी गलती से 1 करोड़ लोग बेरोजगार

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More