Fela News Lifestyle Header Banner

Teachers Day 2025: चाणक्य के अनुसार शिक्षा सबसे बड़ा धन है, विद्यार्थी कभी नहीं चुका सकता गुरु का उपकार

Teachers Day 2025: चाणक्य के अनुसार शिक्षा सबसे बड़ा धन है, विद्यार्थी कभी नहीं चुका सकता गुरु का उपकार

Last Updated Sep - 05 - 2025, 10:37 AM | Source : Fela News

Teachers Day 2025: चाणक्य के अनुसार शिक्षा सबसे कीमती धन है। जो व्यक्ति गुरु की बात मानकर चलता है, वह हर मुश्किल आसानी से पार कर लेता है।
चाणक्य के अनुसार शिक्षा सबसे बड़ा धन है
चाणक्य के अनुसार शिक्षा सबसे बड़ा धन है

Teachers Day 2025: शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन है। बिना शिक्षा के कोई भी इंसान सफलता नहीं पा सकता। लेकिन शिक्षा केवल शिक्षक से ही मिलती है, इसलिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि शिक्षा इंसान के जीवन का अहम हिस्सा है और शिक्षक वही है जो उसे सही रास्ता दिखाकर सफलता तक पहुंचाता है।

चाणक्य के अनुसार, शिक्षक का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। अगर गुरु सिर्फ एक अक्षर का भी ज्ञान दे दें, तो भी उनका उपकार उतारना असंभव है।

उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी सिर्फ आराम चाहता है, वह पढ़ाई नहीं कर सकता, और जो पढ़ाई करना चाहता है, उसे आराम की इच्छा छोड़नी पड़ती है।

चाणक्य का कहना है कि चाहे कोई कितना भी सुंदर हो, अमीर घर में पैदा हुआ हो या जवानी में हो, लेकिन अगर वह पढ़ा-लिखा नहीं है तो उसका कोई महत्व नहीं है।

विद्वान व्यक्ति समाज में सम्मान पाता है, नाम कमाता है और गौरव हासिल करता है। असली पूजा विद्या की होती है, क्योंकि विद्या से ही सब कुछ पाया जा सकता है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More