Fela News Lifestyle Header Banner

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर…फ्लाइट ऑपरेशंस फिर सामान्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर…फ्लाइट ऑपरेशंस फिर सामान्य

Last Updated Nov - 08 - 2025, 04:40 PM | Source : Fela News

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी गड़बड़ी के चलते उड़ानें प्रभावित हुई थीं। अब समस्या दूर कर ली गई है और फ्लाइट ऑपरेशंस दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो गए हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या दूर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह आई तकनीकी गड़बड़ी अब ठीक कर ली गई है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम में आए ‘AMSS फेल्योर’ के कारण करीब 800 फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है और उड़ानों का संचालन फिर से पटरी पर लौट आया है।

सुबह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से चल रही थीं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि समस्या को तकनीकी टीम ने कुछ घंटों में दुरुस्त कर लिया और अब सभी टर्मिनलों पर चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है।

DGCA ने भी इस पूरे मामले की निगरानी की और एयरलाइनों को यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक, अब सिस्टम स्थिर है और देरी से चल रही उड़ानें धीरे-धीरे अपने निर्धारित समय पर लौट रही हैं।

यह भी पढ़ें: 

डॉक्टर के लॉकर में मिली AK-47 राइफल….जम्मू-कश्मीर पुलिस भी चौंक गई

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More