Fela News Lifestyle Header Banner

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर वार, बिहार दौरे पर सवाल

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर वार, बिहार दौरे पर सवाल

Last Updated Sep - 15 - 2025, 11:01 AM | Source : Fela News

PM Modi Bihar Visit: तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी की एक रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर करीब 100 करोड़ रुपये का बोझ पड़ता है, जबकि इतने पैसों से अस्पतालों
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर वार
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) बिहार के पूर्णिया दौरे पर हैं, जहां वे करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक होने से उनके इस दौरे पर सियासत भी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कई सवाल उठाए।

तेजस्वी ने लिखा कि पीएम मोदी को जुमलेबाज़ी करने से पहले पूर्णिया के जर्जर ग्रामीण रास्ते, शिक्षक विहीन स्कूल, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र और बेरोजगारी व पलायन जैसी समस्याओं को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक रैली पर 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जबकि इस पैसे से स्कूलों की चारदीवारी, शौचालय, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं और स्टाफ की व्यवस्था की जा सकती थी।

तेजस्वी ने याद दिलाया कि 11.5 साल पहले पीएम ने पूर्णिया से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव से पहले झूठ और जुमले बेचे जाते हैं, जबकि बिहारवासी अब सच जान चुके हैं और इस बार झूठ नहीं चलेगा।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More