Fela News Lifestyle Header Banner

तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत

तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत

Last Updated Jul - 01 - 2025, 12:56 PM | Source : Fela News

तेलंगाना की एक फार्मा कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत और 26 घायल हो गए। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए मुआवज़े की घोषणा की।
तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट
तेलंगाना फार्मा कंपनी विस्फोट

तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में आज एक फार्मा कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा हैदराबाद के पास स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीमें भी जांच में जुट गई हैं। विस्फोट के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में फैक्ट्री के भीतर किसी रसायन से जुड़ी चूक की आशंका जताई जा रही है।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More