Fela News Lifestyle Header Banner

थाईलैंड ने बदले नियम, भारतीयों की Visa-Free एंट्री पर रोक

थाईलैंड ने बदले नियम, भारतीयों की Visa-Free एंट्री पर रोक

Last Updated May - 23 - 2026, 01:56 PM | Source : Fela News

थाईलैंड ने भारतीयों के लिए Visa-Free Entry नियम बदले हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि जो यात्री पहले से देश में मौजूद हैं, वे अपनी तय अवधि तक वहीं रह सकेंगे.
भारतीयों की Visa-Free एंट्री पर रोक
भारतीयों की Visa-Free एंट्री पर रोक

थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे भारतीयों के लिए बड़ा झटका सामने आया है. थाई सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत को अपनी Visa-Free Entry List से बाहर कर दिया है. साल 2024 से भारतीय पर्यटक बिना वीजा थाईलैंड जा सकते थे, लेकिन अब यह सुविधा खत्म कर दी गई है. नए नियमों के तहत भारतीय यात्रियों को अब ‘Visa on Arrival’ (VoA) या ई-वीजा के जरिए ही एंट्री मिलेगी.

19 मई को थाई कैबिनेट ने संशोधित वीजा नियमों को मंजूरी दी. इसके बाद भारत को वीजा-फ्री कैटेगरी से हटाकर VoA श्रेणी में डाल दिया गया है. भारत के अलावा अज़रबैजान, बेलारूस और सर्बिया को भी इसी कैटेगरी में रखा गया है. वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर समेत 54 देशों को अब भी 30 दिन की वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी.

थाईलैंड सरकार का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा और आव्रजन नियमों को सख्त करने के तहत लिया गया है. दरअसल, पिछले कुछ महीनों में कई विदेशी नागरिकों के खिलाफ अवैध कारोबार, ड्रग्स, सेक्स ट्रैफिकिंग और बिना अनुमति होटल-स्कूल चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई हुई थी. इसके बाद सरकार ने वीजा नियमों की समीक्षा शुरू की.

नए नियम लागू होने के बाद भारतीय यात्रियों को थाईलैंड पहुंचने पर Visa on Arrival लेना होगा या पहले से ई-वीजा के लिए आवेदन करना पड़ेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि जो भारतीय पहले से थाईलैंड में मौजूद हैं या नए नियम लागू होने से पहले यात्रा कर चुके हैं, वे अपनी तय अवधि तक वहीं रह सकेंगे.

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, संशोधित नियम Royal Gazette में प्रकाशित होने के 15 दिन बाद लागू होंगे. कोरोना महामारी के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड ने 90 से ज्यादा देशों को 60 दिन की Visa-Free Entry दी थी, लेकिन अब सरकार ने इस नीति को वापस लेना शुरू कर दिया है.

अब भारतीय यात्रियों के लिए थाईलैंड ट्रिप पहले से ज्यादा महंगी और दस्तावेजी प्रक्रिया वाली हो सकती है.

यह भी पढ़े 

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 6 दिन बैंक बंद रहेंगे

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More