Fela News Lifestyle Header Banner

भारत में रोज हो रहे ये पांच बड़े स्कैम, अकाउंट हो सकता खाली

भारत में रोज हो रहे ये पांच बड़े स्कैम, अकाउंट हो सकता खाली

Last Updated Jan - 16 - 2026, 06:02 PM | Source : Fela News

UPI से लेकर फर्जी नौकरी तक, भारत में रोजमर्रा के ये पांच स्कैम तेजी से फैल रहे हैं. जरा-सी लापरवाही आपकी बैंक बैलेंस और निजी जानकारी खत्म कर सकती है.
भारत में रोज हो रहे ये पांच बड़े
भारत में रोज हो रहे ये पांच बड़े

भारत में डिजिटल सुविधाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. UPI, मोबाइल बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन जॉब प्लेटफॉर्म्स ने जहां लोगों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं जालसाजों को भी नए मौके दे दिए हैं. आज हालात ऐसे हैं कि एक गलत क्लिक, एक OTP या एक कॉल आपकी सालों की कमाई पर भारी पड़ सकता है. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत में कुछ स्कैम ऐसे हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं और सबसे ज्यादा लोग इन्हीं का शिकार हो रहे हैं.

 

1. UPI और OTP स्कैम

यह सबसे आम और खतरनाक स्कैम माना जाता है. इसमें ठग खुद को बैंक कर्मचारी, कस्टमर केयर या किसी जान-पहचान वाले का रिश्तेदार बताकर कॉल करता है. वह किसी बहाने OTP मांगता है या UPI रिक्वेस्ट स्वीकार करने को कहता है. जैसे ही यूजर ऐसा करता है, खाते से पैसे उड़ जाते हैं. ध्यान रखें, कोई भी बैंक कभी OTP नहीं मांगता.

 

2. KYC अपडेट के नाम पर ठगी

“आपका अकाउंट बंद हो जाएगा" या "KYC अपडेट जरूरी है” जैसे मैसेज भेजकर फर्जी लिंक दिए जाते हैं. जैसे ही व्यक्ति उस लिंक पर अपनी जानकारी भरता है, स्कैमर्स को बैंक डिटेल्स मिल जाती हैं. RBI और बैंक बार-बार चेतावनी दे चुके हैं कि KYC के लिए कभी लिंक नहीं भेजा जाता.

 

3. फर्जी नौकरी और वर्क फ्रॉम होम स्कैम

WhatsApp और Telegram पर आसान कमाई और घर बैठे नौकरी के मैसेज तेजी से फैलते हैं. शुरुआत में छोटी रकम दी जाती है, भरोसा जीतने के बाद रजिस्ट्रेशन या टास्क के नाम पर पैसे ऐंठ लिए जाते हैं. बाद में न नौकरी मिलती है, न पैसा वापस.

 

4. नकली वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

त्योहारों और सेल के दौरान सस्ते दामों पर मोबाइल, कपड़े या गैजेट बेचने वाली फर्जी वेबसाइट्स एक्टिव हो जाती हैं. पेमेंट होते ही वेबसाइट गायब हो जाती है. हमेशा URL जांचें और अनजान वेबसाइट से खरीदारी से बचें.

 

5. कस्टमर केयर नंबर स्कैम

Google पर सर्च किए गए फर्जी कस्टमर केयर नंबर से कॉल करने पर ठग स्क्रीन शेयर ऐप डाउनलोड करवा लेते हैं. इसके जरिए वे मोबाइल और बैंक ऐप का कंट्रोल ले लेते हैं और अकाउंट खाली कर देते हैं.

 

कैसे रहें सुरक्षित ?

कभी भी OTP, PIN या स्क्रीन शेयर न करें. अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें.

डिजिटल जमाने में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

 

यह भी पढ़ें:

बीएमसी नतीजों में केजरीवाल की एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया AAP

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More