Fela News Lifestyle Header Banner

मुंबई में धमाकों की धमकी, ट्रैफिक पुलिस को मिला मैसेज

मुंबई में धमाकों की धमकी, ट्रैफिक पुलिस को मिला मैसेज

Last Updated Sep - 06 - 2025, 11:21 AM | Source : Fela News

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर धमकी भरा मैसेज मिला। संदेश में शहर में धमाकों की बात कही गई, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर जांच शुरू कर द
मुंबई में धमाकों की धमकी
मुंबई में धमाकों की धमकी

मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, क्योंकि शहर की ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश आया है।

पुलिस के मुताबिक, संदेश में दावा किया गया कि शहर में 34 वाहनों में "ह्यूमन बॉम्ब" लगाए गए हैं और धमाके पूरे मुंबई को हिला देंगे। संदेश भेजने वाले संगठन ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ बताया और दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं।

धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जगह-जगह चेकिंग बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जांच एजेंसियां इस संदेश की सच्चाई पता लगाने में जुटी हैं।

हालांकि फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की है। इस धमकी ने 26/11 जैसे हमलों की याद ताजा कर दी है, इसलिए प्रशासन किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रहा।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More