Last Updated Aug - 07 - 2025, 11:02 AM | Source : Fela News
Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने एक ग्राफ़ शेयर कर योगी सरकार पर हमला बोला, जिसमें दिखाया गया कि शराब की दुकानों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश न्यूयॉर्
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में नशे को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में शराब और नशे का चलन क्यों बढ़ रहा है? क्या यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है?
अखिलेश ने एक ग्राफ़ दिखाते हुए दावा किया कि शराब की दुकानों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया जैसे बड़े शहरों से भी आगे निकल गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में स्कूल बंद हो रहे हैं, लेकिन शराब के ठेके खुल रहे हैं।
"क्या नशा सरकार की प्राथमिकता है?"
अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर क्यों नशा यूपी में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों को तोड़ता है और जो परिवार की अहमियत समझते हैं, वही इसकी गंभीरता समझ सकते हैं।
उन्होंने योगी सरकार को 'अनुपयोगी सरकार' बताया और आरोप लगाया कि यूपी में स्कूलों से ज्यादा शराब की दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक तरफ स्कूल कम हो रहे हैं, दूसरी ओर शराब के ठेके बढ़ रहे हैं।
शराब की दुकानों और स्कूल बंद होने पर सियासत:
अखिलेश यादव अक्सर सीएम योगी के फैसलों पर सवाल उठाते रहते हैं। यूपी में अब शराब की नई दुकानें खोलने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन कई स्कूलों को इसलिए बंद किया जा रहा है क्योंकि उनमें बच्चों की संख्या कम है।
समाजवादी पार्टी स्कूलों के मर्जर के फैसले का विरोध कर रही है। पार्टी ने जिन स्कूलों को बंद किया गया है, उनके बाहर ‘पीडीए पाठशाला’ नाम से क्लास चलाकर विरोध जताया है। इन पाठशालाओं को लेकर भी अब सियासत तेज हो गई है।