Fela News Lifestyle Header Banner

लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा, जानें भक्त अब कब कर सकेंगे दर्शन

लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा, जानें भक्त अब कब कर सकेंगे दर्शन

Last Updated Sep - 02 - 2025, 11:23 AM | Source : Fela News

रियासी जिला भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले मंगलवार को कटरा की त्रिकुटा पहाड़ियों में अर्धकुंवारी मंदिर मार्ग पर बादल फटने से भूस्खलन हुआ। इसमे
लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा
लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा

अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में भारी बारिश की वजह से यात्रा लगातार सातवें दिन भी बंद रही। पिछले मंगलवार को त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 34 श्रद्धालुओं की मौत और 20 लोग घायल हो गए थे। इसी कारण से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर, होटल और रोपवे सहित सभी बुकिंग रद्द कर दी हैं। यात्रियों को पूरा पैसा वापस मिलेगा।

अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से यात्रा फिलहाल शुरू करना संभव नहीं है। कटरा और त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगातार बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है।

श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यात्रा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी केवल उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर ही दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा का शेड्यूल बनाने से पहले स्थानीय मौसम और भारतीय मौसम विभाग (IMD) की एडवाइजरी जरूर देखें।

इसके अलावा, इस हादसे की जांच के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More