Header Image

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर साफ कहा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर साफ कहा

Last Updated Apr - 22 - 2025, 01:45 PM | Source : Fela News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर न्यायपालिका की सीमाओं पर सवाल उठाते हुए साफ कहा है कि संसद ही सबसे बड़ी संस्था है। उन्होंने कहा कि संविधान में क्या बदलाव
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर साफ कहा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर साफ कहा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर न्यायपालिका की भूमिका और उसकी सीमाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संसद सबसे बड़ी संस्था है और सांसदों के पास ही यह अधिकार है कि वे तय करें कि संविधान कैसे होना चाहिए, किसी और का इस पर कोई हक नहीं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च संस्था है, और यह केवल चुने हुए प्रतिनिधि ही तय करेंगे कि संविधान कैसे होगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "एक बार कोर्ट ने कहा था कि संविधान की प्रस्तावना इसका हिस्सा नहीं है, जबकि बाद में उसी कोर्ट ने कहा कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है।"

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में चुप रहना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में खुली बातचीत और चर्चा जरूरी है, क्योंकि अगर सोचने-समझने वाले लोग चुप रहते हैं, तो इसका देश को नुकसान हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को हमेशा संविधान के अनुसार बोलना चाहिए। वे अपनी संस्कृति और भारतीयता पर गर्व करने की बात भी की। धनखड़ ने यह भी कहा कि देश में अशांति, हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है, और अगर जरूरत पड़ी तो सख्त कदम भी उठाने चाहिए।

यह भी पढ़े :  

वक्फ बिल के बाद अब यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की बारी?

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More