Fela News Lifestyle Header Banner

Video: डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी

Video: डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी

Last Updated Oct - 16 - 2025, 11:53 AM | Source : Fela News

Himachal Viral Video:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा सिविल अस्पताल में एक महिला ने युवा डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई
डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी
डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तीसा सिविल अस्पताल के एक युवा डॉक्टर पर एक महिला ने बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। महिला ने रोते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसने दावा किया कि डॉक्टर ने उसकी ढाई साल की बच्ची के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले की पूरी कहानी:

तीसा की रहने वाली बबली नाम की महिला ने वीडियो में बताया कि उसकी बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जलन हो रही थी। वह उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं थे। डॉक्टर ने नर्स को फोन पर दवा लिखने को कहा, जिसे महिला ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि "मैं उंगली डालकर थोड़ी चेक करूंगा।"

महिला का कहना है कि यह शब्द एक छोटी बच्ची के लिए गलत हैं और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉक्टर का बयान:

डॉक्टर कुलभूषण ने कहा कि उन्होंने तकनीकी मेडिकल टर्म्स में यह बात कही थी, जिसे महिला ने गलत समझा। उनका कहना है कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने महिला और उसके परिवार से माफी मांगी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने को गलत बताया।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया:

चंबा के सीएमओ विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More