Header Image

विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा SIT बनाओ और 28 मई तक रिपोर्ट दो।

विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा SIT बनाओ और 28 मई तक रिपोर्ट दो।

Last Updated May - 19 - 2025, 03:02 PM | Source : Fela News

सुप्रीम कोर्ट ने एमपी पुलिस की वकील से कहा है कि SIT अपनी जांच की जानकारी समय-समय पर दे, पहली रिपोर्ट 28 मई तक सौंपनी होगी।
विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत
विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी से राहत तो मिल गई, लेकिन कोर्ट ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया।

19 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें विजय शाह ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया था। इससे पहले 16 मई को CJI गवई ने तुरंत FIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन के सिंह की बेंच ने साफ किया कि मामले की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। कोर्ट को बताया गया कि इंदौर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और अब तीन आईपीएस अफसरों की एक SIT बनाई जा रही है। ये अफसर मध्य प्रदेश से बाहर के होंगे, और इस टीम का नेतृत्व IG रैंक की महिला अधिकारी करेंगी। SIT को 28 मई तक पहली रिपोर्ट सौंपनी होगी।

कोर्ट ने कहा कि मंत्री होने के नाते विजय शाह को जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए था। उनकी तरफ से पेश वकील ने माफी की बात दोहराई, लेकिन कोर्ट ने कहा कि हमें “घड़ियाली आंसुओं” वाली माफी नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें:- 

वक्फ पर बोलते हुए ओवैसी का बयान: 'पाकिस्तान ने मुझे दूल्हा बना दिया'

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More