Fela News Lifestyle Header Banner

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर नीतीश कुमार की पार्टी में मतभेद, CM बोले- 'अगर यह पेश होगा तो...'

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर नीतीश कुमार की पार्टी में मतभेद, CM बोले- 'अगर यह पेश होगा तो...'

Last Updated Apr - 02 - 2025, 01:02 PM | Source : Fela News

Waqf Amendment Bill: जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस बोले, "अगर नीतीश कुमार संतुष्ट होते तो पार्टी तीन सुझाव क्यों भेजती? यह बिल जरूरी नहीं, 1995 का कानून ही काफी है."
CM बोले- 'अगर यह पेश होगा तो...'
CM बोले- 'अगर यह पेश होगा तो...'

Waqf Amendment Bill 2025:आज (बुधवार) दोपहर 12 बजे लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा। इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU में मतभेद दिख रहा है। पार्टी के वरिष्ठ मुस्लिम नेता और MLC गुलाम गौस ने ABP न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अगर यह बिल पेश हुआ तो देशभर में मुसलमान आंदोलन करेंगे।

गुलाम गौस की अपील – 'देश को आंदोलन में मत झोंकिए'
गुलाम गौस ने केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा, "जिस तरह किसान बिल वापस लिया गया, उसी तरह सरकार को यह बिल भी वापस लेना चाहिए। देश को आंदोलन की आग में मत झोंकिए।"

'1995 का कानून ही काफी है'
गौस का कहना है कि इस विधेयक की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर नीतीश कुमार संतुष्ट होते तो JDU तीन सुझाव क्यों भेजता? सुझावों में जमीन के मामलों में राज्यों की सहमति और पुराने मुस्लिम धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ न करने की बात शामिल है। 1995 का कानून पहले से मौजूद है, वही काफी है।"

JDU में मतभेद, मुस्लिम नेता कर रहे विरोध
JDU ने अपने सांसदों को संसद में मौजूद रहने और बिल के पक्ष में वोट देने का व्हिप जारी किया है। लेकिन पार्टी के कुछ मुस्लिम नेता इसका विरोध कर रहे हैं। लोकसभा में आज (2 अप्रैल 2025) यह बिल पेश होगा, और सरकार इसे कल (गुरुवार) राज्यसभा में पास कराने की कोशिश करेगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More