Fela News Lifestyle Header Banner

यूपी के किस शहर में सब्जियां मिलती हैं सबसे सस्ती, जानिए इसके पीछे की वजह

यूपी के किस शहर में सब्जियां मिलती हैं सबसे सस्ती, जानिए इसके पीछे की वजह

Last Updated Aug - 02 - 2025, 11:46 AM | Source : Fela News

उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला सब्जी उगाने में सबसे आगे है। यहां की मिट्टी खेती के लिए बहुत उपजाऊ है, इसलिए यहां कम कीमत में अच्छी सब्जियां आसानी से मिल जाती
यूपी के किस शहर में सब्जियां मिलती हैं सबसे सस्ती
यूपी के किस शहर में सब्जियां मिलती हैं सबसे सस्ती

भारत में हर घर की थाली में सब्जियां जरूरी होती हैं, और इसकी आपूर्ति में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (2022-23) के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी ने देश की कुल सब्जी उत्पादन में 16.65% योगदान दिया, जिससे यह देश का नंबर 1 सब्जी उत्पादक राज्य बन गया है। आइए जानते हैं कि यूपी की सब्जियां कैसे हर जगह पहुंचती हैं और कौन सा जिला सबसे आगे है।

यूपी का कौन सा जिला सबसे ज्यादा सब्जी उगाता है?

लखीमपुर खीरी जिला उत्तर प्रदेश में सब्जी उत्पादन के लिए सबसे आगे माना जाता है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यहां खेती बड़े पैमाने पर होती है। सब्जी उत्पादन खासतौर पर गांवों और कस्बों में होता है, इसलिए इसे शहर के बजाय जिले के स्तर पर देखा जाता है।

लखीमपुर में सब्जियां क्यों सस्ती मिलती हैं?

लखीमपुर खीरी का कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे यूपी का सबसे बड़ा जिला बनाता है।

यह इलाका तराई क्षेत्र में आता है, जहां की मिट्टी बहुत उपजाऊ है और सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है।

यहां आलू, टमाटर, गोभी, फूलगोभी, मटर, बैंगन जैसी सब्जियां खूब उगाई जाती हैं।

उत्पादन अधिक होने के कारण यहां सब्जियां कम दाम पर मिल जाती हैं।

लखीमपुर की मंडियों का क्या रोल है?

लखीमपुर शहर में कई स्थानीय मंडियां हैं जहां आसपास के गांवों से सब्जियां सीधे लाई जाती हैं।

यह मंडियां न सिर्फ लखीमपुर बल्कि यूपी के बाकी हिस्सों में भी सब्जियां भेजती हैं, जिससे यह जिला सब्जी आपूर्ति का बड़ा केंद्र बन गया है।

यूपी के बाद कौन-कौन से राज्य हैं सब्जी उत्पादन में आगे?

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (2023-24) के मुताबिक:

  • उत्तर प्रदेश – 16.65%
  • पश्चिम बंगाल – 14.18%
  • मध्य प्रदेश – 11.72%
  • बिहार – 8.30

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More