Fela News Lifestyle Header Banner

नेहरू और जिन्ना में कौन था ज्यादा अमीर? जानें किसके पास कितनी दौलत थी

नेहरू और जिन्ना में कौन था ज्यादा अमीर? जानें किसके पास कितनी दौलत थी

Last Updated Aug - 12 - 2025, 01:18 PM | Source : Fela News

Independence Day 2025: जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना दोनों ही अपने-अपने देश के बड़े नेता थे। दोनों का काफी प्रभाव था। आइए जानते हैं, उनकी संपत्ति कितनी थ
नेहरू और जिन्ना में कौन था ज्यादा अमीर?
नेहरू और जिन्ना में कौन था ज्यादा अमीर?

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी होने के साथ-साथ अपने-अपने देश के लोकप्रिय नेता भी थे। दोनों ऐतिहासिक शख्सियतें थे, लेकिन सवाल यह है कि इनमें से कौन ज्यादा अमीर था।

नेहरू की संपत्ति

जवाहरलाल नेहरू एक मशहूर वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता मोतीलाल नेहरू भी नामी बैरिस्टर थे और उन्होंने इलाहाबाद में आनंद भवन जैसे आलीशान घर बनवाए। रिपोर्ट के मुताबिक, 1947 में आजादी के समय नेहरू की संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपये थी, जो उस दौर में बहुत बड़ी रकम थी। लेकिन उन्होंने इसका लगभग 98% यानी करीब 196 करोड़ रुपये देश के निर्माण के लिए दान कर दिया। उनकी किताबों की रॉयल्टी से होने वाली कमाई ही उनके लिए पर्याप्त थी और वे सादगी से रहते थे।

जिन्ना की संपत्ति

मोहम्मद अली जिन्ना भी मशहूर वकील थे और निवेश में गहरी रुचि रखते थे। उन्होंने एयर इंडिया जैसे शेयरों में पैसा लगाया। उनकी प्रसिद्ध संपत्ति मुंबई के मालाबार हिल स्थित जिन्ना हाउस थी, जिसे उन्होंने 1936 में 2 लाख रुपये में बनवाया। बंटवारे के समय उन्होंने लगभग 8 लाख रुपये पाकिस्तान भेज दिए। उनकी मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति का अनुमान 50 मिलियन डॉलर था।

तुलना

1947 में नेहरू की संपत्ति जिन्ना से कहीं ज्यादा थी, लेकिन नेहरू ने ज्यादातर दान कर दी, जबकि जिन्ना ने संपत्ति को निवेश और ट्रांसफर के जरिए सुरक्षित रखा।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More