Fela News Lifestyle Header Banner

भारत पर ही निशाना क्यों रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल

भारत पर ही निशाना क्यों रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल

Last Updated Oct - 25 - 2025, 11:23 AM | Source : Fela News

बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में पहुंचे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए बैन को लेकर ब्रिटेन के मंत्री से सीधे सवाल किए
रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल
रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल

भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में सवाल उठाया कि रूसी तेल खरीद को लेकर केवल भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, जबकि जर्मनी और ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देश खुद अमेरिका से छूट मांग रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रूस की कंपनी रोसनेफ्ट की भारत में स्थित नायरा एनर्जी पर प्रतिबंध लगाने का असर केवल भारत पर क्यों डाला जा रहा है, जबकि यूरोप के देशों को इसी कंपनी की सहायक कंपनियों के लिए छूट दी जा रही है.

पीयूष गोयल ने पूछा कि अगर जर्मनी और ब्रिटेन को रूस से तेल लेने की छूट मिल सकती है, तो भारत को क्यों रोका जा रहा है? इस पर ब्रिटेन के मंत्री ने कहा कि उनका मामला अलग है और भारत चाहे तो बातचीत कर सकता है.

ये प्रतिबंध अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर लगाए हैं, जिसको लेकर रूस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

 

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More