Header Image

एयर इंडिया क्रैश की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाली महिला चेन्नई से गिरफ्तार, 21 बम धमकी मेल भेजने का आरोप

एयर इंडिया क्रैश की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाली महिला चेन्नई से गिरफ्तार, 21 बम धमकी मेल भेजने का आरोप

Last Updated Jun - 25 - 2025, 10:55 AM | Source : Fela News

एयर इंडिया क्रैश की झूठी जिम्मेदारी लेने वाली महिला को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। उस पर 21 फर्जी बम धमकी ईमेल भेजने का गंभीर आरोप है।
21 बम धमकी मेल भेजने का आरोप
21 बम धमकी मेल भेजने का आरोप

गुजरात पुलिस ने चेन्नई से रेने जोशिल्डा नाम की महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की 'जिम्मेदारी' लेने वाला ईमेल भेजा था। मेल में लिखा था—"हमने एयर इंडिया का प्लेन क्रैश किया। तुमने सोचा था ये मजाक है, अब समझ आ गया होगा कि हम कितने गंभीर हैं।"

जांच में सामने आया कि धमकी भरे ईमेल अलग-अलग वर्ज़न वाले एक ही नाम से भेजे गए थे। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को चेन्नई में रहने वाली रेने जोशिल्डा का सुराग मिला, जो पेशे से रोबोटिक्स इंजीनियर है और डेलॉयट में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम करती थी।

आरोप है कि जोशिल्डा ने देशभर में कुल 21 फर्जी बम धमकी मेल भेजे—जिनमें स्कूल, एक मेडिकल कॉलेज और नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे स्थान शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, जोशिल्डा एकतरफा प्रेम में थी और जिस युवक को वह चाहती थी, उसने फरवरी में किसी और से शादी कर ली थी। इसी के चलते उसने बदला लेने के इरादे से उस युवक के नाम से कई फर्जी ईमेल आईडी बनाईं और देशभर में बम धमकी मेल भेजे ताकि उसे फंसाया जा सके।

क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर शरद सिंघल ने बताया कि आरोपी ने अपना डिजिटल ट्रेस छुपाने के लिए डार्क वेब का भी इस्तेमाल किया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share :

Trending this week

CJP चीफ का बयान वायरल

Jun - 12 - 2026

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद स... Read More

TMC के 19 सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Jun - 12 - 2026

ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत की चर्चाओं के बीच सामने आई 19 ट... Read More

'370 रुपये बिरयानी' विवाद बढ़ा

Jun - 12 - 2026

370 Rupees Biryani Controversy:गुरुग्राम के चर्चित ‘370 रुपये बिरयानी’ वि... Read More