Fela News Lifestyle Header Banner

यूपी पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, योगी सरकार ने दी मंजूरी

यूपी पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण, योगी सरकार ने दी मंजूरी

Last Updated Jun - 03 - 2025, 03:36 PM | Source : Fela News

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस की नौकरियों में अब अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा। योगी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यूपी पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण
यूपी पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण

UP News: उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों के लिए एक अहम फैसला लिया गया है। अब यूपी पुलिस की सीधी भर्ती (जैसे आरक्षी, PAC, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन) में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें 3 साल की उम्र में छूट भी दी जाएगी। यह फैसला योगी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है।

राज्य के मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल की सेवा दी गई थी। अब उन्हें भविष्य में बेहतर नौकरी देने के लिए यूपी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

कैबिनेट में पास हुए अन्य 9 फैसले:

  • हल्दीराम स्नैक्स को नई यूनिट लगाने की अनुमति मिली।
  • SLMG बेवरेज, सिल्वर्टन पल्प एंड पेपर, ACC लिमिटेड, वंडर सीमेंट, मून बेवरेज जैसी कंपनियों को निवेश प्रोत्साहन के तहत मदद दी जाएगी।
  • अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
  • टूरिज्म डिपार्टमेंट की बेड एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे नीति को मंजूरी मिली है, जिससे धार्मिक स्थानों पर लोगों को रुकने की आसान सुविधा मिलेगी।
  • 6 कमरों और 12 बेड तक की होम स्टे को मंजूरी मिलेगी।
  • अधिकतम 7 दिन तक ठहरने की अनुमति होगी।
  • चयन की जिम्मेदारी डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की होगी।

Share :

Trending this week

असम जोरहाट विमान हादसा

Jun - 13 - 2026

असम के जोरहाट में शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 ट्रा... Read More

पंजाब में CM उम्मीदवार पर सस्पेंस खत्म

Jun - 13 - 2026

पंजाब की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पा... Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पहुंची टीचर सस्पेंड

Jun - 13 - 2026

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद ... Read More