Fela News Lifestyle Header Banner

Coldest Place on Earth: धरती की सबसे ठंडी जगह का खुलासा, जीवन के नहीं संकेत

Coldest Place on Earth: धरती की सबसे ठंडी जगह का खुलासा, जीवन के नहीं संकेत

Last Updated Dec - 08 - 2025, 01:08 PM | Source : Fela News

Coldest Place on Earth: क्या आप जानते हैं कि धरती पर एक ऐसी जगह भी है, जहां इतनी कड़ाके की ठंड पड़ती है कि न पौधे बच पाते हैं, न जानवर और न ही इंसान रह सकते हैं
धरती की सबसे ठंडी जगह का खुलासा
धरती की सबसे ठंडी जगह का खुलासा

Coldest Place on Earth: जब हम धरती की सबसे ज्यादा ठंड की बात करते हैं, तो ज़्यादातर लोगों के दिमाग में अंटार्कटिका आता है. लेकिन अंटार्कटिका में भी एक ऐसी जगह है जहां ठंड की वजह से कोई पौधा, जानवर या इंसानी बस्ती रह ही नहीं सकती. यह जगह है ईस्ट अंटार्कटिक पठार, जहां का सबसे ऊंचा हिस्सा रिज ए डोम आर्गस और डोम फूजी के बीच स्थित है. आइए जानते हैं इसकी खासियत।

धरती की सबसे ठंडी जगह

धरती पर अब तक दर्ज हुआ सबसे ठंडा प्राकृतिक तापमान किसी रिसर्च स्टेशन पर नहीं, बल्कि इसी ईस्ट अंटार्कटिक पठार पर सैटेलाइट सेंसर से रिकॉर्ड किया गया था. यह इलाका समुद्र तल से करीब 3900 से 4093 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है और बेहद अलग-थलग है.

रिकॉर्ड तोड़ तापमान

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सर्दियों में सही परिस्थितियों में यहां का तापमान -93.2°C तक गिर जाता है. साफ और बेहद ठंडी रातों में यह -98°C तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है. हालांकि यह तापमान सैटेलाइट से मापा गया, इसलिए आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं माना जाता. आधिकारिक तौर पर अब तक का सबसे कम तापमान -89.2°C है, जो 1983 में अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर रिकॉर्ड हुआ था.

इतनी ठंड क्यों पड़ती है?

• करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर हवा बहुत पतली और सूखी होती है, जिससे गर्मी टिक नहीं पाती और अंतरिक्ष में तेजी से निकल जाती है।

• यहां सर्दियों में बादल नहीं होते, जिससे सतह की गर्मी वापस लौट नहीं पाती।

• इस इलाके में हवा लगभग नहीं चलती, जिससे ठंडी और भारी हवा जमीन पर जमा होकर तापमान और गिरा देती है।

• यहां सालभर में सिर्फ 1–3 सेंटीमीटर बर्फबारी होती है, यानी यह इलाका बेहद सूखा है। सूखी हवा ठंड को और बढ़ा देती है।

जीवन के लिए बिल्कुल अनुकूल नहीं

अत्यधिक ठंड, सूखापन, पतली हवा और 6 महीने तक चलने वाली अंधेरी सर्दी की वजह से यहां कोई पौधा या जानवर जिंदा नहीं रह सकता. तटीय अंटार्कटिका के पेंगुइन और सील यहां नहीं मिलते. ईस्ट अंटार्कटिक पठार का यह हिस्सा धरती की सबसे निर्जन और अप्रिय जगहों में से एक है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More